कौशाम्बी, अप्रैल 4 -- कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव में रहने वाले दिलीप दुबे ने बताया कि दो अप्रैल को विपक्षियों ने जेसीबी से बांस की कोट काटकर उसके खेत में फेंकवा दी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से पिटाई की। इससे उसका पैर टूट गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राधेश्याम गुप्ता निवासी सिराथू, उसके पुत्र व जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि घायल का इलाज चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...