कौशाम्बी, फरवरी 14 -- चरवा थाना क्षेत्र के उदाथू गांव में गुरुवार सुबह मामूली बात पर बेरहमी से पीटकर बुलडोजर (जेसीबी) चालक का पैर तोड़ दिया गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चरवा के कृष्णा डोली मजरा समसपुर निवासी आशीष कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह वह बुलडोजर लेकर उदाथू (गढ़वा) गांव दिनेश सरोज का खेत समतल करने जा रहा था। वहां पहुंचने पर वहीं के रहने वाले राम सुरेमन ने रास्ते में एक ट्रॉली मिट्टी डालने के लिए कहा। पीड़ित के मुताबिक मिट्टी डालने के बाद वह खेत समतल करने लगा। तभी उदाथू गांव के ही अजय कुमार सरोज, धर्मेंद्र कुमार सरोज व नकुल कुमार सरोज पहुंचे और गाली देने लगे। मना करने पर बेरहमी से पीटकर पैर तोड़ दिया। हमलावर पीड़ित को मरणासन्न करके भाग गए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल को मेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.