बोकारो, मई 1 -- बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने गुरुवार क्रो पथ प्रमंडल बोकारो के तहत 4 करोड़ 70 लाख की लागत से बननेवाले जरीडीह लिंक पथ का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। इस दौरान विधायक ने संबोधित करते कहा कि सूबे की हेमंत सरकार मुख्य सड़क से गांवो को जोड़कर विकास कार्य कर यही है। यह पीडब्लूडी सड़क बेरमो व बोकारो विधानसभा को जोडकर आवाजाही का सुलभ मार्ग प्रशस्त करेगा। मालूम हो कि जरीडीह लिंक पथ के निर्माण के साथ 14 सौ मीटर नाली, 68 सौ वर्गमीटर फॉवर ब्लॉक व 7.3 किमी सड़क शामिल है। शिलान्यास समारोह में विभाग के सहायक अभियंता रत्नेश्वर दास, जेई उमेश रवानी, अजय सिंह, विक्की सरदार, पंसस कविशरण बरनवाल, पूर्व मुखिया राजू तिवारी, मनोज सिंह, विधायक प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा, विजयमल सिंह, अशोक मंडल, मुरलीधर साव, श्रवण कुमार, बलराम तिवारी, अकबर अंसारी, बिनो...