बोकारो, मार्च 29 -- बोकारो। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने शनिवार को जरीडीह प्रखंड के तांतरी दक्षिणी पंचायत के नए सचिवालय भवन का उदघाटन किया। इस मौके पर बोकारो पावर सप्लाई लिमिटेड व पीरामल स्वास्थ्य के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि विधायक ने कहा नया भवन बनवा दिया हूं। यहां सब कुछ व्यवस्था है।अगर कोई कमी है तो बेशक मुझे बताने का काम करेंगे , मैं उसे पूरा करुंगा। उन्होंने चिकित्सकों के टीम की सराहना की। विशिष्ट अतिथि मुखिया शांति देवी ने कहा पंचायत बनने के 15 साल बाद यहां के ग्रामीणों को नया सचिवालय भवन देने का काम विधायक ने किया है वे बधाई के पात्र हैं। मौके पर बीपीएससीएल के एचआर नीरज सिन्हा , एजीएम पुष्प राज , पंसस ललित नारायण,कामदेव महतो ,मनोज अग्रवाल ,विजय महतो ,भीम साव सभी वार्ड सदस्य मौजूद...