बोकारो, अप्रैल 12 -- बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनूप सिंह के भतीजे सह युवा कांग्रेस बेरमो विस के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार सिंह (राकोमयू नेता हरेंद्र कुमार सिंह के पुत्र) की बारहवीं के ब्रह्मभोज श्राद्ध में शनिवार को फुसरो के करगली रीवर साइड कॉलानी में अनेक मंत्री, विधायक व अधिकारी, सैकड़ों गणमान्य तथा कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों व श्रमिक यूनियनों के नेता पहुंचे और दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोक-संतप्त परिवार को संबल प्रदान किया। प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर व पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद, कांग्रेस से कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, रामगढ़ विधायक ममता देवी व सिमडेगा विधायक भूषण बारा, भाजपा से धनबाद विधायक राज सिन्हा तथा राजद से देवघर विधायक सुरेश पासवान, धनबाद क...