बेरमो विधायक अनूप सिंह बने कांग्रेस के धनबाद लोकसभा प्रभारी
धनबाद, मई 7 -- बेरमो विधायक अनूप सिंह को कांग्रेस ने धनबाद लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झारखंड के सभी 14 लोकसभा के प्रभारियों की घोषणा की है। इसमें धनबाद के कांग्रेस नेता सुल्तान अहमद खान को दुमका लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। वर्ष 2024 में अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह ने धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। बेरमो की राजनीति करने वाले अनूप सिंह की नजर हमेशा ही धनबाद लोकसभा सीट पर रही है। पिछली बार पत्नी को टिकट दिलाया और इस बार लोकसभा प्रभारी बनकर यह संदेश दिया है कि आने वाले समय में धनबाद लोकसभा सीट से उनके परिवार की दावेदारी रहेगी। यह भी पढ़ें- कांग्रेस के नवनियुक्त उपाध्यक्षों सहित अन्य को जिम्मेदारियों का आवंटन प्रदेश अध्यक्ष ने गुंजन सिंह को गोड्डा और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.