बोकारो, अप्रैल 21 -- बेरमो। बेरमो कोयलांचल सहित तेनुघाट, गोमिया, नावाडीह व पेटरवार अंचल के ग्रामीण क्षेत्रों में भी तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि सोमवार को विद्युत नगरी चंद्रपुरा का पारा 43degडिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। पिछले दिनों बीच-बीच में बारिश होने से गर्मी से राहत थी लेकिन अब वैशाख की धूप और गर्मी में घर के बाहर लू जैसी स्थिति है।‌ मौसम विभाग के अनुसार आगे गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है। वहीं बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों की समय-सारणी में आज मंगलवार से बदलाव किया गया है। जिसके तहत केजी से वर्ग 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पूर्वाह्न 7 बजे से 11.30 बजे तक और वर्ग 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 7 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक विद्यालय संचालित किए जा सकेंगे। यह भी पढ़ें- ब...