बोकारो, अप्रैल 13 -- बेरमो। 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती बेरमो में जगह-जगह मनायी जायेगी। बेरमो, गोमिया, नावाडीह, चंद्रपुरा व पेटरवार प्रखंड के ग्रामीण अंचलों से लेकर फुसरो शहर में कई जगह समारोह का आयोजन होगा। अम्बेडकर नवयुवक संघ अंगवाली के तत्वावधान में 135वीं जयंती समारोह मनाए जाने की तैयारी है। मुख्य अतिथि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनूप सिंह जबकि अतिथि बतौर झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी एवं जिप सदस्य सह झामुमो केंद्रीय सदस्य अशोक कुमार मुर्मू सहित पंचायत के कई समाजसेवी तथा पंचायत प्रतिनिधि रहेंगे। यह भी पढ़ें- डिजिटल: भीम राव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर सभा स्थल का निरीक्षण यह भी पढ़ें- डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कई कार्यक्रम यह भी पढ़ें- बाबा साहब की जयंती समारोह को सफल बना...