बोकारो, दिसम्बर 29 -- बेरमो/दामोदा, प्रतिनिधि। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 28 दिसंबर को स्थापना दिवस बेरमो में जगह-जगह कांग्रेसियों ने मनाया। बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांच नंबर धौड़ा स्थित इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रधान कार्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण करते हुए मुख्य अतिथि विधायक कुमार जयमंगल ऊर्फ अनुप सिंह ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि देश की आत्मा की अभिव्यक्ति है, जो सदैव शोषित, वंचित, कमजोर और मेहनतकश वर्ग की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। हम सभी का यह दृढ़ संकल्प है कि नफरत, अन्याय और तानाशाही के विरुद्ध सत्य, साहस और संविधान की रक्षा की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इससे पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् से शुरूआत की गई। विधायक ने कांग्रेसजनो...