बोकारो, जून 13 -- बेरमो प्रखंड कांग्रेस पार्टी की छः पंचायत कमेटियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। मतदाता गहन पुनरीक्षण के सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी यूनाइटेड मिल्ली फोरम के अफ़ज़ल अनीस ने दी। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया ने की। पंचायत नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए प्रखंड महामंत्री मुन्ना सिंह को छः पंचायतों का समन्वयक मनोनीत किया गया। जिला महामंत्री सुबोध सिंह पवार ने सभी पंचायत पदाधिकारियों का परिचय कराया। संगठन के विस्तार में उनके दायित्व का बोध कराया। कहा कि पार्टी पंचायत के नेता व कार्यकर्ता पार्टी हित, जनहित व देशहित के प्रति अपनी जिम्मेवारियों को समझते हुए उसे पूरा करने का काम करें। कहा कि आज देश किस स्थिति में गुजर रहा है, यह सभी को पता है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के सिपाहियों की जिम्मेवारी बढ़ जाती है। धन्यवाद ज्ञापन जिल...