गिरडीह, फरवरी 26 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेरमो महिला थाना की पुलिस टीम ने गुरुवार को महेशमुंडा पहुंची और दहेज प्रताड़ना के आरोपी के घर छापामारी की, लेकिन आरोपी पुलिस के चंगुल में नहीं आ सका। जिससे बेरमो पुलिस को महेशमुंडा से बैरंग लौटना पड़ा। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद परिजनों को नोटिस तामिला कराकर पुलिस बेरमो वापस लौट गई। यह मामला बेरमो महिला थाना कांड संख्या 20/2025 से जुड़ा हुआ है। थाना के एसआई जोसफिन एक्का ने कहा कि महेशमुंडा के अशोक गोस्वामी के पुत्र जिसेष कुमार का बेरमो थाना क्षेत्र में शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले में पत्नी ने महिला थाना में पति के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। इस मामले के अनुसंधान में जुटी महिला पुलिस गुरुवार को आरोपी के घर महेशमुंडा पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.