बोकारो, अप्रैल 13 -- बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वाशिष्ठ नारायण सिंह सोमवार को जरीडीह थाना पहुंच कर लंबित मामलो की समीक्षा किया। लंबित मामलो की जानकारी देते डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि जरीडीह थाना में कुल 47 मामले की समीक्षा संबंधित कांड के अनुसंधानकर्ता की मौजुदगी मे जांच पड़ताल कर कई केश डायरी पर दिशा - निर्देश दिया गया। वही जल्द से जल्द केश डायरी का कार्य पूरा करने का आश्यक दिशा दिया गया। कही थाने के सभी कांड के संबंधित अनुसंधान पुलिस पदाधिकारी को लंबित मामले को निष्पादन कर प्रगति रिर्पोट तैयार करे। प्रगति रिर्पोट के बाद दुबारा समीक्षा किया जायेगा। मौके पर थाना प्रभारी बिपिन चन्द्र महतो, एसआई संजीव कुमार, एसआई विकास विश्वकर्मा, एसआई निर्मल कुमार सिंह, एसआई हरीश चन्द्र लागुरी, एसआई सुन्दर उरांव, एएसआईयो में बाबूलाल मरांडी, उमेश कुमार,...