बोकारो, फरवरी 28 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। बेरमो कोलफील्ड वर्कर्स को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड संडे बाजार बेरमो का वार्षिक आम सभा शुक्रवार को सोसायटी के कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष जयंत तांती ने तथा संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सचिन उज्जवल चक्रवर्ती ने किया। मुख्य अतिथि बेरमो तेनुघाट के सहकारिता पदाधिकारी श्याम कुमार मांझी ने कहा कि यह समिति बहुत ही बेहतर कार्य कर रही है इससे जुड़े सदस्यों को काफी लाभ मिल रहा है। कहा कि वार्षिक आमसभा प्रत्येक वर्ष होनी चाहिए कई प्रस्ताव आए हैं कार्यक्षेत्र का भी विस्तार किया जाएगा। कहा की सोसायटी का आज के समय ट्रांजक्शन बहुत ही अच्छा है। लाभांश को सदस्यों के बीच बांटा जाएगा। कहा कि बेरमो अनुमंडल में कुल 512 सोसाइटी हैं परंतु 155 एक्टिव हैं जिसमें पैक्स भी आते हैं।...