बेरमो कोयलांचल में सीसीएल जीएम कार्यालय पर संयुक्त मोर्चा का धरना प्रदर्शन
बोकारो, अगस्त 11 -- कोयला मजदूरों से संबंधित जेबीसीसीआई-12 के गठन की मांग व 11वें वेतन समझौते को लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले सोमवार को बेरमो कोयलांचल के तीनों प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया गया। सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन में एटक के लखन लाल महतो व इंटक के श्यामल कुमार सरकार ने कहा कि लंबे समय से मजदूरों की कई मांगें प्रबंधन व संबंधित स्तर पर लंबित हैं। साथ ही चारों लेबर कोड को रद्द करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। अध्यक्षता हरेंद्र प्रसाद सिंह व संचालन जवाहरलाल यादव ने किया। जयनारायण महतो, भागीरथ शर्मा, शिवनंदन चौहान, आर उनेश, गणेश मल्लाह, भीम महतो, जितेंद्र दूबे, मुरारी सिंह, जयराम सिंह, आनंद विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, महफूज आलम, रवि शंकर ठाकुर, अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.