बोकारो, मार्च 23 -- बेरमो, प्रतिनिधि। बेरमो कोयलांचल के विस्थापितों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर रविवार को ढोरी स्थित भारत माता विवाह मंडप में झारखंड विस्थापित संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में सेमिनार आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष काशीनाथ केवट ने कहा कि कोयला क्षेत्रों में विस्थापन की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। विस्थापित परिवार अपनी जमीन, आजीविका और पारंपरिक जीवनशैली से वंचित होकर पलायन को मजबूर हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति सरकार और प्रबंधन दोनों उदासीन हैं। वहीं विस्थापन अब केवल आर्थिक समस्या नहीं रह गई है, बल्कि यह पर्यावरणीय क्षति, सामाजिक न्याय और मानवीय अधिकारों से जुड़ा एक बड़ा संकट बन चुका है। वहीं सभी विस्थापितों से एकजुट होकर सशक्त जनआंदोलन तेज करने का आह्वान किया। महासचिव सूरज महतो ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.