रांची, मई 20 -- झारखंड स्वास्थ्य व्यवस्था की नाकामी एक बार फिर से सामने आई है। यहां के बोकारो जिले के बेरमो स्थित सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी की एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने जाने से गंभीर रूप से बीमार बच्चे की मौत हो गई। बच्चे ने अपनी मां की आंखों के सामने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। नौ साल का अमरजीत कुमार बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो नगर परिषद के ढोरी बस्ती बड़कीटांड़ निवासी जीतेंद्र कुमार गोस्वामी का पुत्र था। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। इस संबंध में अमरजीत की मां रीना देवी ने बेरमो थाने में शिकायत की है। थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उनके पुत्र अमरजीत की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। तबीयत बिगड़ने के बाद सोमवार की रात करीब 9 बजे सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी में उसे भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने बताया कि बच्...