बोकारो, अगस्त 11 -- बेरमो के जरीडीह पश्चिमी पंचायत अंतर्गत सोतारटांड़ निवासी 30 वर्षीय चंदन कुमार सिंह नामक युवक पलायन की भेंट चढ़ गया है। महाराष्ट्र के लातुर के शिवाजी नगर में 10 अगस्त को हाई वोल्ट विद्युत तार की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वह हाइवा चालक था। पिता प्यारेलाल सिंह एवं भाई बैजनाथ सिंह ने बताया कि वह एक माह पूर्व ही यहां से काम के सिलसिले में गया था।

चंदन का काम जिस कंपनी में वह काम करता था वहां पहले भी वह काम किया हुआ था परंतु बकाया राशि के भुगतान नहीं करने से मालिक का बुलावा पर पुन: गया था। वह हाइवा से गिट्टी ले जाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह विद्युत तार की चपेट में आ गया। इधर जैसे ही घर में इसकी सूचना मिली तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का एक तीन वर्षीय दिव्यांग पुत्र प्रिंस कुमा...