बोकारो, मई 13 -- कसमार प्रखंड के दांतू स्थित खेलाचंडी मंदिर परिसर में आयोजित श्री श्री 108 लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सोमवार की रात भव्य मेला उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान मेले में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही। यह भी पढ़ें- श्रीराम के जीवन चरित्र से हर इंसान को सीख लेने की है जरूरत : ज्योति शास्त्री आयोजन का स्वागत एसडीओ मुकेश मछुआ के आगमन पर यज्ञ समिति की ओर से पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति ने एसडीओ मुकेश मछुआ, कसमार अंचलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो तथा पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौर...