बोकारो, मई 15 -- तेनुघाट, प्रतिनिधि। भले ही बेरमो में बिजली पैदा होती है। परंतु एक कहावत है न कि दीपक तले अंधेरा। ठीक उसी तरह यहां का भी हाल है। बिजली की समस्या से लोग दो-चार होते रहते हैं। अभी की बात की जाय तो बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट सहित आसपास के क्षेत्र घरवाटांड़, चांपी व अलगड्डा पंचायत में करीब पांच-छ: दिनों से बिजली की समस्या से उपभोक्त परेशान हैं। बिजली का आंख मिचौनी जारी है। वहीं बिजली की समस्या के कारण पानी की भी समस्या उत्पन्न हो जा रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं में बिजली विभाग सहित प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति रोष है। यह रोष कभी भी आक्रोश बनकर बाहर निकल सकता है। कारण यह है कि आज के समय में बिन बिजली सब सून। बिना बिजली के बहुत सा काम नहीं हो पाता है। यह बात विभागीय अधिकारी भी जानते हैं परंतु यहां यह समस्या दूर करने के लिए गंभ...