मधुबनी, अप्रैल 5 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। आर एस थाना के बेरमा में शुक्रवार की रात किराना दुकान में अचानक लगी आग।रात में ढाई बजे लगी आग में एक नया टेम्पु जलकर पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो गया।आग की लपटें से किराना दुकान में रखे सामान भी जलकर खाक हो गया। दुकानदार अपने आवासीय घर में सो रहे थे।जब तक उनकी नींद खुली तब तक अधिकांश सामान जल चुके थे। ग्रामीणों के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद दमकल के साथ अग्निशामक दल भी घटना स्थल पर पहुंचे। दुकानदार मोहन मिश्र ने बताया कि अग्नि कांड में 6-7 लाख रुपए का क्षति हुआ है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। किराना दुकान एस्बेस्टस का बना हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.