मधुबनी, अप्रैल 4 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। आरएस थाना के बेरमा में शुक्रवार की रात किराना दुकान में अचानक आग लग गई। शुक्रवार रात में ढाई बजे लगी आग में एक नया ऑटो जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग की लपटें से किराना दुकान में रखे सामान भी जलकर खाक हो गया। दुकानदार अपने आवासीय घर में सो रहे थे।जब तक उनकी निंद खुली तब तक अधिकांश सामान जल चुके थे। ग्रामीणों के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद दमकल के साथ अग्निशामक दल भी घटना स्थल पर पहुंचे। दुकानदार मोहन मिश्र ने बताया कि अग्नि कांड में उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। किराना दुकान एस्बेस्टस का बना हुआ था। बेरमा पंचायत के मुखिया रमण प्रसाद ने दुकानदार को सरकार से यथासंभव सहयोग करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किराना व्यापारी को भारी क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.