मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- बोचहां। हथौड़ी थाने के कटरा प्रखंड अंतर्गत उमवि बेरई कन्या में अनियमितता पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीओ योजना लेखा ने 19 दिसंबर 2025 को निरीक्षण के दौरान नौ बिंदुओं पर अनियमितता पकड़ी थी। बताया जाता है कि प्रधान द्वारा पीएम पोषण योजना में नामांकित और उपस्थित छात्रों की वास्तविक संख्या से अधिक संख्या पोर्टल पर दर्ज की जा रही थी। इसके अलावा प्रधान पर विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभाव, कक्षा संचालन में लापरवाही और विभागीय निर्देशों के बावजूद प्रभार नहीं सौंपने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.