रांची, मई 7 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेयासी जतरा बगीचा में गुरुवार को आगामी 21 पड़हा जेठ जतरा के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 21 पड़हा के प्रतिनिधियों के साथ सहयोगी 24 पड़हा के पदाधिकारी, ग्रामीण और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक का उद्देश्य बैठक का उद्देश्य पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामाजिक समरसता के साथ जतरा आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में आयोजन स्थल की व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न पड़हाओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

सांस्कृतिक पहचान वक्ताओं ने कहा कि जेठ जतरा आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे वर्षों से उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जाता रहा है। इस बार भी जतरा को भव्य, शांत...