बेयर थोर्न ने 178 रन से बेयर थोर्न ने 178 रन से मैच जीतामैच जीता
गाज़ियाबाद, मई 24 -- गाजियाबाद, वंदना। आरआर सहलोत क्रिकेट मैदान में क्लैश ऑफ चैंपियंस टूर्नामेंट का लीग मैच बेयर थोर्न और डेक्सट्रो स्ट्राइकर के बीच खेला गया। मैच में बेयर थोर्न ने 178 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर बेयर थोर्न ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। युवी ने 120 रन की पारी खेली और राहुल राठौर ने 34 रन बनाए। विरोधी टीम से सचिन ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी डेक्सट्रो स्ट्राइकर की टीम 10.3 ओवर में 62 रन बनाकर सभी विकेट गवां बैठी। अभिषेक बालियान ने सबसे अधिक 13 रन बनाए। बेयर थोर्न से गेंदबाजी में उद्देश्य ने चार जावेद और कविंद्र ने दो-दो विकेट लिए। युवी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.