पाकुड़, अप्रैल 6 -- मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार अहले सुबह करीब 04:00 बजे से मध्यम गति की हवा के साथ बारिश की बूंदा-बांदी प्रारंभ हुई, जो थोड़ी देर बाद बारिश में तब्दील हो गई। आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब 07:00 बजे बारिश और हवा चलनी थम गई। हवा चलने के कारण खेतों में खड़ी गेंहू की पकी फसल गिर गई है। जिससे किसानों को नुकसान पहुंचने की पूरी संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 08 अप्रैल तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना है। हवा चलने के बाद करीब तीन घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विगत एक सप्ताह में मौसम का तीन रूप देखने को मिला है। जिसमें धूप भी, बारिश भी और तेज हवा का चलना भी शामिल है। बदलते मौसम का बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर सर्दी, खांसी, मौसमी बुखार का असर देखा जा रहा है। इस संबंध में...