बेमौसम वर्षा से किसान चिंतित,मक्का,जूट,रवि फसल पर खतरा
किशनगंज, अप्रैल 28 -- पोठिया, निज संवाददाता पोठिया प्रखंड क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बेमौसम हुई इस वर्षा ने जहां आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं किसानों के लिए यह बारिश किसी आपदा से कम नहीं साबित हो रही है। बारिश के कारण प्रखंड के कई गांवों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया है, जिससे लोगों को दैनिक कार्यों के लिए घर से निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई निचले इलाकों में घरों के आसपास पानी जमा हो जाने से स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। किसानों के लिए यह बारिश भारी नुकसान लेकर आई है। इस समय खेतों में लगी मक्का, रबी फसल और जूट की फसल पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। लगातार बारिश और जलजमाव के कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.