गाजीपुर, अप्रैल 8 -- गाजीपुर। सुबह से जिलेभर में हो रही बेमौसम बूंदाबादी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर गेहूं की फसल पर इसका नकारात्मक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है और कटाई का कार्य चल रहा है, लेकिन बारिश के कारण फसल गीली हो रही है, जिससे दाने की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो उत्पादन में कमी आ सकती है और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इसके अलावा, कटाई में भी देरी हो रही है, जिससे मजदूरी और अन्य खर्च बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.