कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- पखवारे भर से बदन को झुलसा रही गर्मी से दोआबा के जनमानस को गुरुवार की सुबह राहत मिल गई। आसमान में छाये घने बादलों ने रह-रहकर जिले भर में बारिश की। इससे जहां मौसम सुहावना हो गया वहीं दूसरी ओर गर्मी से राहत मिलने पर सभी के चेहरे खिले नजर आए। अप्रैल माह का दूसरा पखवारा लगते ही धरती आग के गोले की तरह तपने लगी थी। दिन में भगवान भाष्कर की तल्ख किरणों के चलते धूप में निकलते ही बदन झुलसने लगता था तो रात में धरती से निकलने वाली गर्मी लोगों की नींद हराम कर रही थी। भीषण गर्मी व तल्ख धूप से जन मानस के साथ-साथ पशु-पक्षी सभी का हाल बेहाल था। यह भी पढ़ें- रुड़की में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, खिले चेहरे बुधवार की शाम अचानक ठंड हवाओं के चलने से मौसम में कुछ नरमी देखने को मिली। इसके बाद गुरुवार की सुबह आसमान में बेमौसम काली घटाएं छ...