औरंगाबाद, अप्रैल 8 -- ओलावृष्टि की आशंका से बढ़ी चिंता फोटो- 8 अप्रैल एयूआर 1 कैप्शन- बूंदाबांदी बारिश में भींग रही किसान की काटकर रखी गई चने की फसल अंबा, संवाद सूत्र। जिले में बुधवार को आसमान घने बादलों से ढंका रहा और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही, जिससे रबी फसलों की कटनी और दवनी प्रभावित हुई है। खेतों में तैयार खड़ी गेहूं समेत अन्य फसलें कटाई के इंतजार में हैं लेकिन मौसम की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि बारिश जारी रही तो कटे अनाज के खराब होने का खतरा बढ़ेगा और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। कटाई के बाद फसल को सुरक्षित घर तक पहुंचाने को लेकर भी किसान चिंतित हैं। उधर, ओलावृष्टि की आशंका ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे में क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ...