फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। बेमौसम बारिश ने जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। गाढ़ी कमाई में ग्रहण लगने की आशंका पर अन्नदाता अपनी साल भर की मेहनत को जल्द से जल्द घर लाने की कोशिश में जुट गए हैं। शुक्रवार को सुबह से शुरु हुई बूंदाबांदी का सिलसिला रात में मूसलाधार बारिश होकर रुका। इनदिनों किसानों की गेहूं, चना, सरसों समेत आलू की फसलें पक कर तैयार की खड़ी हैं। तेज हवा और बारिश से खेतों में ही फसलें जमीदोंज हो गईं। शनिवार की सुबह धूप निकलते ही किसान अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े और फसलों को सहेजने में जुट गए। शुक्रवार को मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली। सुबह दिन निकलते ही आसमान में घने बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे लोगों को अचानक सर्दी जैसा अहसास होने लगा। सुबह करीब सात बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो रुक रुक कर पूरे दिन चलती रही। रात ...