रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- वीएस कोरंगा, शांतिपुरी। क्षेत्र में बीते मंगलवार रात से शुरू हुई भारी बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों और खलिहानों में पड़ी कटी हुई गेहूं की फसल बुरी तरह भीग गई है, जिससे बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस समय क्षेत्र में करीब 30 प्रतिशत गेहूं की फसल कट चुकी है, जो खेतों और खलिहानों में पड़ी हुई थी। लगातार हो रही बारिश के कारण यह फसल पूरी तरह से भीग गई है, जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने का खतरा है। वहीं शेष 70 प्रतिशत खड़ी फसल भी कटाई के लिए तैयार है, लेकिन मौसम के खराब रुख के चलते उस पर भी नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। पहले से ही मजदूरों की कमी से जूझ रहे किसानों के लिए यह बारिश नई मुसीबत बनकर आई है। बुधवार को दिनभर हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई खेतों में पानी भर गया, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.