सिमडेगा, मार्च 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में शुक्रवार की देर रात हुई बेमौसम बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से लोगों को राहत दी। वहीं दूसरी ओर तेज हवा और आंधी के कारण कई जगहों पर नुकसान की स्थिति भी पैदा हो गई। शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज गरज व हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। इधर बारिश के दौरान चली तेज हवाओं ने शहर और ग्रामीण इलाकों में कई पेड़ों की डालियों को तोड़ दिया। इधर हवा के बोलबा क्षेत्र में लाईट पूरी तरह से काट दी गई। शनिवार की देर शाम तक बिजली सुविधा बहाल नहीं हो सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...