कौशाम्बी, मार्च 27 -- शुक्रवार की शाम अचानक खराब हुए मौसम के चलते जिले भर में बेमौसम बारिश शुरू हो गई। इसके चलते रबी की फसलों की कटाई, मड़ाई का कार्य तो बाधित हुआ ही आलू की खुदाई भी ठप हो गई है। बेमौसम हुई बारिश को देख अन्नदाताओं के माथे पर जहां चिंता की लकीरें खिंच गई हैं, वहीं दूसरी ओर फसलों में भारी नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। रबी की प्रमुख फसल गेहूं, सरसों, चना, मटर, जौ आदि की फसलें खेतों में न केवल पककर तैयार हो गई हैं, बल्कि कटाई व मड़ाई का कार्य भी शुरू हो गया है। कुछ लोग तो फसलों की कटाई के लिए नवरात्र समाप्ति का इंतजार कर रहे थे। धार्मिक पर्व के अंतिम दिन भर धूप खिली होने के बाद शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला। कुछ देर तक ठंड हवाओं के चलने के बाद साढ़े पांच बजे तक आसमान में घने काले बादल छा गया और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे खे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.