रुडकी, मार्च 29 -- रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होने से क्षेत्र के किसानों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मौसम के इस बदले मिजाज ने खासकर उन किसानों को चिंता में डाल दिया है, जिनकी सरसों की फसल खेतों में कटी हुई पड़ी है। लगातार नमी और बूंदाबांदी के कारण फसल के खराब होने का खतरा मंडरा रहा है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...