कोडरमा, मार्च 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। जिले में हुई बेमौसम बारिश ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के लिए यह चिंता का कारण बन गई है। खासकर तैयार और कटाई के बाद खेतों में रखी फसलों को इस बारिश से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जयनगर कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ मनीष कुमार के अनुसार, इस समय सरसों, चना, मटर और मसूर जैसी फसलें पूरी तरह तैयार हैं और कई किसानों ने इन्हें काटकर खेतों में ही रखा हुआ है। ऐसी स्थिति में बारिश से इन फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित होंगे। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि जो फसलें अभी खेतों में खड़ी हैं और पूरी तरह तैयार नहीं हुई हैं, उन्हें इस बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं होगा। देर से बोई गई गेहूं की फसल पर भी इसका खास असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने राहत की बात यह बताई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.