मथुरा, मार्च 25 -- बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। लगातार बदलते मौसम के चलते कृषि क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है और खेतों में तैयार खड़ी फसलें जमीन पर बिछ गई हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराता नजर आ रहा है। खरौट, बुखारारी, सुपाना, बरका, बरचावली, बल्लागढ़ी, धानोता, खैरार, शाहपुर सहित दर्जनों गांवों में फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। खेतों का दृश्य देखकर किसानों के चेहरों पर चिंता साफ झलक रही है। कटाई के लिए तैयार गेहुं की फसल सबसे अधिक प्रभावित हुई है। बारिश के कारण फसल खेतों में गिर गई है। कई स्थानों पर जलभराव से गेहुं के दाने काले पड़ने और सड़ने की आशंका बढ़ गई है, जिससे उत्पादन घटने का खतरा है। दलहन और तिलहन फसलें भी बारिश की मार से नहीं बच सकीं। सरसों और दाल की तैयार फसलें खर...