शामली, अप्रैल 4 -- शामली। शुक्रवार देर रात हुई बेमौसम बारिश ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक हुई वर्षा से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं और अन्य फसलें पककर तैयार खड़ी हैं। ऐसे में बारिश होने से फसलों में नमी बढ़ गई है, जिससे दाने खराब होने और उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है। कई स्थानों पर फसलें खेतों में ही गिर गई हैं, जिससे नुकसान और अधिक बढ़ गया है। बारिश के बाद मौसम के मिजाज में भी बदलाव देखने को मिला है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर रात हुई बारिश के कारण तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहावना तो हुआ है, लेकिन किसानों की चिंता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.