गया, मार्च 21 -- जिले में आई तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लहलहा रही रबी फसलें तबाही के कगार पर खड़ी हैं। इसके साथ चना और मक्का की फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं, जबकि तीसी और सरसों जैसी तेलहन फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कटाई के ठीक पहले आई इस बारिश ने किसानों की उम्मीदों को झकझोर कर रख दिया है। डुमरिया क्षेत्र के किसान मिथलेश सिंह दांगी, संतोष कुमार और नरेश प्रसाद ने बताया कि तेज आंधी-पानी ने खेतों में खड़ी फसलों को बुरी तरह गिरा दिया है। जिस फसल को काटने की तैयारी थी, वही अब मिट्टी में मिलती दिख रही है, किसानों ने दर्द बयां करते हुए कहा। जेठुआ सब्जी की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं, जिससे रोजमर्रा की आमदनी पर भी सीधा असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि इस समय हुई बारिश सबसे ज्यादा नुकसानदायक होत...