हाजीपुर, मार्च 22 -- महुआ। चैत महीने में बेमौसम हुई बूंदाबांदी से महुआ इलाके के फसलों को आंशिक क्षति पहुंची है। हालांकि हल्की बूंदाबांदी से लोगों को धूलकण से राहत मिली है और पर्यावरण साफ सुथरा हो जाने से हरियाली दिखने लगी है। शनिवार को यहां किसानों ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी के कारण अभी फसलों पर ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि इससे अगर अधिक बारिश होती है, तो सभी फसलों को व्यापक क्षति पहुंच सकती है। बूंदाबांदी के कारण किसानों को आलू खुदाई में दिक्कत आई है। वहीं तेज हवा के कारण गेहूं और दलहन फसलों को नुकसान पहुंची है। किसान बताते हैं कि फाल्गुन और चैत में बारिश होना मतलब किसानों के लिए कहर बरपाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.