हाथरस, अप्रैल 10 -- हाथरस। बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और आंधी ने गेहूं के साथ अन्य फसलों को भी बर्बाद कर दिया है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को हुआ। वहीं दूसरी फसलों को भी बड़े स्तर पर क्षति पहुंची है। जिनमें मिर्च, तोरई, लौकी व ज्वार, बाजरा आदि शामिल हैं। डीएम के निर्देश पर राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारियों ने फील्ड में जाकर गेहूं की फसल में हुई क्षति का आंकलन किया था। क्षति पूर्ति के लिये अन्य फसलों का आंकलन नहीं होने से किसानों में रोष है। किसानों का कहना है कि सब्जियों में किसानों को 50 से 60 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। जिले में बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। जहां एक ओर गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है, वहीं दूसरी ओर सब्जियों और अन्य फसलों को भी व्यापक क्षति पहुंची ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.