शामली, मई 7 -- थानाभवन। बेमौसम हो रही बारिश के बीच नगर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए नगर पंचायत थाना भवन द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जेसीबी मशीन लगाकर नाले की गहराई बढ़ाने और अवरोध हटाने का कार्य किया गया। नगर पंचायत अध्यक्षा मुशयदा, अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के निर्देशन में स्वच्छता मिशन अभियान के अंतर्गत नगर के प्रमुख नाले-नालियों में पानी का सुचारू प्रवाह बनाए रखने हेतु यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव न हो, इसके लिए टीम पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- बस स्टैंड मार्ग पर बरसाती नाले की सफाई में खानापूर्ति अभियान के दौरान सफाई नायक फैजान, सफाई कर्मी दल, तथा जेसीबी चालक मौके पर मौजूद रहे और हाईवे के साथ-साथ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.