नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- देशभर में बेमौसम बारिश और ओले गिरने की घटनाएं इस समय किसानों के पर आफत बनकर टूटी है। किसानों की खेतों में पड़ी खड़ी फसल इस प्राकृतिक आपदा से धराशायी हो रही हैं। मोदी सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के हवाले से बताया है कि अब तक करीब 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें खराब हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं को हुआ है। जबकि, आम और लीची जैसी बागवानी फसलें भी प्रभावित हुई हैं। नुकसान का आकलन अभी जारी है और तीन विभाग मिलकर सर्वे कर रहे हैं।15 अप्रैल तक और बारिश का अलर्ट पीटीआई ने भारत के मौसम विभाग (IMD) के हवाले से बताया है कि 2 से 8 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम, कर्नाटक समेत कई राज्यों में इसका असर देखने को मिला। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.