मधुबनी, मई 7 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। बुधवार रात गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से जहां राहत मिली। वहीं सड़कों पर जलजमाव हो गया। बेमौसम बारिश से नए एरिया में भी जलजमाव हो गया। इससे घरों से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। कीचड़ और जल जमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई। नए एरिया में जलजमाव से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह में घर से निकले लोगों को परेशानी हुई। शहर के बाटा चौक, महिला कलेज रोड, शंकर चौक, गदियानी मोहल्ला, स्टेशन रोड, चकदह मोहल्ला, रांटी, बीएन झा कालोनी , प्राइवेट बस स्टैंड , विद्यापतिनगर सहित विभिन्न मोहल्लों में जलजमाव हो गया। वैसे दोपहर बाद धूप निकलने पर कई जगहों से जलजमाव कम हुआ। मौसम विभाग ने जिले तेज हवा के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की थी। बेमौसम बारिश से आम एवं लीची के फसलों को फायदा पहुंचा है. ...