बलिया, मार्च 22 -- बलिया, संवाददाता। मौसम में आए अचानक बदलाव से शुक्रवार की रात और शनिवार की भोर और दोपहर में तेज हवा के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। आज दिन में कई बार बूंदाबादी से अधिकतम तापमान में आठ डिग्री व न्यूनतम तीन डिग्री लुढ़क गया। वहीं शाम तक धूप-छांव का क्रम जारी रहा। बेमौसम बारिश से रबी की मुख्य फसल गेहूं के साथ ही दलहनी-तिलहनी के फसलों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। गेहूं की फसल खेतों में पसर गया है। वहीं तिलहन और दलहन की मसूर, मटर और चना की फसल जिसकी कटाई कर खलिहान में रखी गई है, उसकी मड़ाई में विलम्ब होने के साथ ही खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के कारण आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। अचानक पश्चिमी विक्षोभ से उत्पन्न मौसम के हालात देख किसान सहमे हुए हैं। इन सबके बीच कृषि विभाग बूंदाबादी और बारिश से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.