सीवान, मार्च 22 -- लकड़ी नबीगंज, एक संवाददाता। बेमौसम बारिश होने से गेहूं की फसल काफी प्रभावित हुई है। किसानों का कहना है कि गेहूं के पौधों में दाना लगना शुरू हुआ है। परंतु तेज हवा के साथ पानी होने से पौधे लुढ़क गए हैं। इस वजह से गेहूं की उपज पर असर होना स्वाभाविक है। प्रखंड के अधिकांश लोग खेती पर ही निर्भर हैं। मौसम की बेरुखी की वजह से किसानों को काफी क्षति का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...