लखनऊ, अप्रैल 7 -- मौसम की बेरुखी ने छीना किसानों का सुख चैन गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम फिर हुआ ठपलखनऊ, हिन्दुस्तान टीम।बीते एक सप्ताह से मौसम की बेरुखी और रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों का सुख-चैन छीन लिया है। मंगलवार शाम बारिश से साथ चली तेज हवाओं से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई, जबकि खेतों में कटी पड़ी फसल भीग गई। बारिश के कारण कटाई और मड़ाई का काम फिर से ठप हो गया। गेहूं व सरसों के साथ आलू, सब्जियां, चना व मटर जैसी दलहनी फसलों को भी नुकसान की आशंका बन गई है। तेज हवाओं से आम को भी नुकसान पहुंच रहा है।समेसी के किसान रामकुमार ने बताया कि तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में थ्रेसरिंग के लिए पड़ी गेहूं की फसल भीग गई है। तमाम खेतों में खड़ी गेहूं की फसल लोट गई है। अगर बारिश और तेज हवाएं जारी रहीं तो गेहूं की फसल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.