भागलपुर, अप्रैल 9 -- कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार की दोपहर हुई बेमौसम बारिश ने रबी की फसलों को भारी क्षति पहुंचाई है। इस सीजन की दूसरी असामयिक वर्षा ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। तेज हवा और बारिश के कारण गेहूं, जौ, अरहर तथा चना की कटी हुई फसलें खेतों में भीग गईं, जिससे दानों की गुणवत्ता प्रभावित हुई है और उत्पादन पर भी संकट मंडराने लगा है। विशेष रूप से प्याज उत्पादक किसान गहरे संकट में हैं। कई खेतों में पानी भर जाने से तैयार प्याज के सड़ने की आशंका बढ़ गई है। किसानों को डर है कि यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ, तो बची हुई फसल भी खेतों में ही अंकुरित होकर पूरी तरह नष्ट हो सकती है। पकड़तल्ला गांव के आशुतोष सिंह, वीरेंद्र सिंह तथा सौर गांव के राजेश कुमार सिंह और अमरकांत सिंह सहित कई किसानों ने बताया कि लगातार बदलते मौसम के कारण उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.