रामपुर, अप्रैल 12 -- भारतीय किसान यूनियन अंबावता कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को क्षेत्र के नरखेड़ी गांव में पंचायत का आयोजन किया गया।पंचायत में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए युवा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हसीब वारसी ने कहा कि बैमौसम बारिश से किसानों की तैयार फसल खराब हो गयी है। कर्ज में डूबा किसान पहले से ही परेशान था।फसल खराब होने से किसानों की परेशानी और बढ़ गयी है।प्रशासन को चाहिए कि किसानों की खराब हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलवाया जाये । जिससे किसानों को राहत मिल सके। इस दौरान जर्जर हो चुके नरखेड़ा मझरा और मुंडिया का मझरा गांवों को जाने वाले रास्तों को सही कराये जाने की मांग भी की गयी।पंचायत में शाने लम,सलीम शाह,डाक्टर मांगा,सुखा सिंह,हाफिज अहमद,जमीर आलम,मोहम्मद रजा,मोहसिन अली,अरबाज अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.