औरैया, अप्रैल 5 -- रुरुगंज, संवाददाता। गेहूं की फसल पककर तैयार होने के बाद लगातार तीन दिन से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में कटी पड़ी और बोझ बनी फसल के भीगने से भारी नुकसान हो रहा है। फसल समेटते और सुखाते समय किसानों की आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अन्नदाता प्रकृति के इस प्रकोप के सामने खुद को बेबस महसूस कर रहा है। रुरुगंज क्षेत्र में इस बार रबी सीजन किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। जैसे ही गेहूं की फसल कटाई के लिए तैयार हुई, बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। रविवार दोपहर जिले में तीसरी बार बारिश हुई, जिससे हालात और बिगड़ गए। खेतों में कटे पड़े गेहूं के बोझ तेज हवा के कारण इधर-उधर उड़ रहे हैं और बारिश से भीगकर खराब हो रहे हैं। कई जगहों पर गेहूं की बालियों से दाने झड़कर जमीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.