बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, गेहूं की फसल पर संकट
संभल, अप्रैल 7 -- जनपद में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार सुबह से हल्की बूंदाबांदी शुरू होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय जिलेभर में गेहूं की कटाई और निकासी का कार्य तेजी से चल रहा है, ऐसे में बारिश फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश ज्यादा हुई तो खेतों में खड़ी और कटाई के बाद रखी गेहूं की फसल भीगकर खराब हो सकती है। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी जिले में भारी ओलावृष्टि हुई थी, जिससे कई गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा था। अब दोबारा मौसम खराब होने से किसान परेशान हैं और अपनी फसल को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं।कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार बदल रहे मौसम के कारण पैदावार पर भी असर पड़ सकता है। वहीं बीते दिनों हुई बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.